आदि भारत। गोंदिया महाराष्ट्र
जिले में गोंदिया नगर परिषद चुनाव के मतगणना परिणाम घोषित हो चुके हैं और कांग्रेस के सचिन गोविंद शेंडे ने जीत हासिल करते हुए भाजपा से नगराध्यक्ष का पद छीन लिया है। इस चुनाव में मौजूदा भाजपा विधायक विनोद अग्रवाल को भारी झटका लगा है। नगर परिषद चुनाव के नतीजों से साफ है कि पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल और युवा नेता प्रफुल्ल अग्रवाल की योजना और भाजपा द्वारा उम्मीदवारों को मैदान में उतारते समय कुछ गलतियां भाजपा के लिए भारी पड़ गई है।
महा विकास अघाड़ी ने 17 सीटें जीती हैं और 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। भाजपा को 18 सीटें मिलीं और एनसीपी को 5 सीटें। हालांकि, इस चुनाव में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल को भारी झटका लगा है।।
दूसरी ओर, नतीजों से यह स्पष्ट हो गया कि शिवसेना (उबाठा) और बसपा ने अपना अस्तित्व बरकरार रखा है।
विधानसभा चुनावों के बाद हुए इस चुनाव ने गोंदिया में भाजपा को करारा झटका दिया है। निर्दलीय चुने गए तीनों पार्षदों में भाजपा, कांग्रेस और एनसीपी के बागी विधायक शामिल हैं।आज हुए गोंदिया नगर परिषद चुनाव के मतगणना परिणामों में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी से सत्ता छीन ली और नगराध्यक्ष पद जीत लिया। कांग्रेस के सचिन गोविंद शेंडे ने भाजपा के कशिश जायसवाल को पराजित किया । शिंदे गुट के शिवसेना नेता डॉ. प्रशांत कटरे तीसरे स्थान पर रहे, जबकि राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी अजित गट की माधुरी नासरे चौथे स्थान पर रहीं। शिवसेना की ओर से चुनाव लड़ रहे डॉ. प्रशांत कटरे ने भाजपा से उम्मीदवारी मांगी थी, लेकिन भाजपा की ओर से उम्मीदवारी नहीं दी गई थी।
इसके बाद कटरे ने शिवसेना से चुनाव लड़ने का फैसला किया। कटरे के संदर्भ में प्रचार यह भी किया जा रहा था कि उनसे भाजपा को नुकसान नहीं पहुंचेगा। लेकिन नतीजों के बाद यह साफ हो गया है कि भाजपा को नगराध्यक्ष पद के लिए प्रशांत कटरे की वजह से ही हार का सामना करना पड़ा। भाजपा की जीत को शिवसेना के उम्मीदवार डॉ. प्रशांत कटरे ने छीन लिया, जिससे कांग्रेस को नगराध्यक्ष पद जीतने का मौका मिल गया। वहीं, भाजपा-एनसीपी के बागी विधायकों ने जीत हासिल की। 44 पार्षदों में से भाजपा के 18, कांग्रेस के 14, एनसीपी के 5, बसपा के 2, शिवसेना (उबाठा) के 2 और 3 निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं।
👉गोंदिया नगर परिषद के नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को मिले वोटों का ब्यौरा
1) शिंदे सेना: डॉ. प्रशांत कटरे -11887
२) भाजप: कशिश जयस्वाल- २४५५२
3) कांग्रेस: सचिन शेंडे - 27800
4) राष्ट्रवादी कांग्रेस: डॉ. माधुरी नासरे - 8207
5) आम आदमी पार्टी: उमेश दमाहे - 900