खेत में खड़ी बालिका पर तेंदुए का हमला, हुई मौत

        आदि भारत। गोंदिया महाराष्ट्र 
नागझिरा अभयारण्य क्षेत्र के जंगलों से सटे इंदोरा निमगांव में अपने पिता के साथ खेत में खड़ी थी, इसी दौरान अचानक तेंदुए ने हमला बोल दिया। इस घटना में 9 वर्षिय रूची देवानंद पारधी की मौत हो गई है। यह घटना 29 नवंबर को शाम के दौरान सामने आयी। इस घटना से इंदोरा निमगांव में शोक की लहर छा गई है। वहीं वन्यप्राणियों के बढ़ते हमलों से वन विभाग के खिलाफ नागरिकों में तीव्र असंतोष निर्माण हो रहा है। जानकारी में बताया गया है कि तिरोड़ा तहसील अंतर्गत इंदोरा निमगांव आता है। इंदोरा निमगांव निवासी देवानंद पारधी यह अपने बेटी रूची के साथ खेत में गया था। रूची के पिता देवानंद पारधी खेत में तार का कम्पाउंट लगाने का काम कर रहे थे। जहां पर रूची अपने पिता के साथ खड़ी थी, इसी दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। तेंदुए ने रूची को दूर तक उठाकर ले गया रूची चीखपुकार सुनकर उसके पिता और आस-पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ रूची को छोड़कर भाग निकला। गंभीर अवस्था में रूची को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। लेकिन ईलाज के दौरान रूची ने रात 8 बजे के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से वन विभाग के खिलाफ तीव्र असंतोष निर्माण होकर निमगांव इंदोरा में शोक की लहर छा गई है।