आदि भारत। गोंदिया महाराष्ट्र
गोरेगांव पंचायत समिति अंतर्गत पिंडकेपार ग्राम पंचायत के उप ग्राम कन्हारटोला में फ्लोराईडयुक्त पानी होकर हमेशा पानी की समस्या बनी रहती है। स्वतंत्र पेय जलापूर्ति देकर पीने के पानी की समस्या हल किए जाने का प्रामाणिक प्रयास किया जाएगा ऐसे उद्गार पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज रहांगडाले ने व्यक्त किए। वे पिंडकेपार ग्राम पंचायत की नई इमारत का लोकार्पण समारोह के दौरान बोल रहे थे। लोकार्पण का उद्घाटन अर्थ व बांधकाम जिप सभापति डा. लक्ष्मण भगत की अध्यक्षता तथा पंचायत समिति सदस्य शीतल बिसेन की विशेष उपस्थिति में पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज रहांगडाले के हस्ते बुधवार 21 जनवरी को किया गया। इस दौरान अर्थ व बांधकाम जिप सभापति डा. लक्ष्मण भगत ने कहा की पिंडकेपार ग्राम के विकास के लिए किसी भी प्रकार की निधि की कमी नहीं की जाएगी। बालासाहेब ठाकरे स्मृति मातोश्री ग्राम पंचायत योजना के अंतर्गत 20 लाख रूपए की निधि से भव्य ग्राम पंचायत इमारत का निर्माण किया गया है जो ग्रामवासियों के लिए विकास की नई प्रेरणा देने वाला साबित होगा। इस अवसर पर सरपंच योगिता सहारे, विमुस अध्यक्ष राजेंद्रनाथ मेश्राम, सेवा सहकारी अध्यक्ष धनलाल बिसेन, पुलिस पटेल मोनाली लटये आदि उपस्थित थे।
बालासाहेब ठाकरे स्मृति मातोश्री ग्राम पंचायत योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन का निर्माण किया गया है जिसका लोकार्पण उपरोक्त अतिथियों के हस्ते किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया की पिंडकेपार ग्राम में सबसे बडी समस्या कन्हारटोला में जलापूर्ति की है। कन्हारटोला के जलस्त्रोतो में फ्लोराईडयुक्त पानी होने से पानी पीने के लायक नहीं है। लेकिन पिंडकेपार ग्राम में एक ही जलापूर्ति होने से कन्हारटोलावासियों को पर्याप्त रूप से जलापूर्ति नहीं हो पाती। इस समस्या को हल कराने के लिए कन्हारटोला ग्राम में ही नई जलापूर्ति मंजूर कराए, गांव बफर जोन में होने से सुरक्षा की दृष्टि से स्ट्रीट लगाने निधि उपलब्ध कराए, विद्यार्थी व ग्रामीणों को वन्यजीवों के हमलो से बचाने के लिए बस सेवा शुरू कराए, वाचनालय के लिए पुस्तक तथा सामग्री उपलब्ध कराए आदि मांगे रखी गई। जिस पर पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज रहांगडाले, अर्थ व बांधकाम सभापति डा. लक्ष्मण भगत तथा पंस सदस्य शीतल बिसेन ने उपरोक्त समस्या प्रामाणिक रूप से हल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम की सरपंच योगिता सहारे, उपसरपंच भरतराम घासले, ग्राम पंचायत सदस्य चंद्रकिशोर पटले, मंगला पटले, रेखा रहांगडाले, रूपा लाटे, कला चौधरी, कंचना सहारे, ग्राम पंचायत अधिकारी आर.यु. सहारे, राजकुमार साखरे, प्रशांत साखरे, राजेश चुलपार, रविंद्र साखरे व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत सदस्य चंद्रकिशोर पटले ने किया। प्रस्तावना भरतराम घासले ने रखी। आभार पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य रमेश बिसेन ने माना।
लोकार्पण के कुछ यादगार पल
दिनांक बुधवार 21 जनवरी 2026