चूल्हे के पास अध्ययन करते समय 17 साल की छात्र की जलने से मौत लोकशाही एक्सप्रेस गोंदिया*

       लोकशाही एक्सप्रेस गोंदिया
गोंदिया: जिले के देवरी थाना अंतर्गत ग्राम मरमजोब निवासी 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की जलने से मौत हो गई। यह हादसा चूल्हे के पास पढ़ते समय आग लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस घटना मे उसकी मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार 27 दिसंबर 2024 सुबह 5:30 बजे के दौरान का बताया जा रहा है। मृत छात्रा का नाम चांदनी किशोर शहारे (17) है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदनी शिवराम कॉलेज मुरदोली मे कक्षा 11 वि मे अध्यनरत थी।  अभी सर्दी के दिन होने से  ठंड से बचने के लिए चूल्हे के पास बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच अचानक लगी आग से चांदनी झुलस गयी। गंभीर हालत में उसे पहले नजदीकी ग्रामीण अस्पताल देवरी में भर्ती कराया गया। बाद में गोंदिया रेफर किया गया।  हालत बिगड़ने पर चांदनी को नागपुर रेफर कर दिया गया था। लेकिन उपचार के दौरान चांदनी की शनिवार तड़के 4 बजे के दौरान नागपुर के मेयो अस्पताल में मौत हो गई। उसकी मौत से गांव में शोक की लहर छा गई।                  भरत घासले