आदि भारत। गोंदिया महाराष्ट्र
पहले ही अल्प मानधन पर आवास योजना के अभियंताओं से काम कराये जा रहे है और ऐसे में भी समय पर मानधन न देना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा कार्य किया जा रहा है। पिछले 6 माह से मानधन जमा नहीं किया गया है। तत्काल मानधन जमा किया जाए, इस मांग को लेकर 22 जनवरी से जिले के 106 अभियंता व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। इस हड़ताल से जिले के 40 हजार से अधिक आवास लाभार्थी प्रभावित हो गए है। यदि इसी तरह हड़ताल चलती रही तो लाभार्थियों के आवास योजना के काम अधर में ही लटक जाएंगे।
बता दे कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघर तथा जरूरतमंदो को आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। आवास योजना की प्रक्रिया मानधन पध्दती पर काम करनेवाले अभियंता व संगणक परिचालक के माध्यम से पूर्ण की जाती है। एक अभियंता को एक आवास पूर्ण होने पर मात्र 1440 रूपया का मानधन दिया जाता है। जिले में लगभग 40 हजार से अधिक आवास योजना के निर्माण कार्य शुरू है। जिनकी जियोटैगिंग अावास योजना के अभियंता के माध्यम से की जाती है। इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद ही लाभार्थियों के बैंक खातों में किस्त जमा की जाती है। लेकिन मानधन पध्दति पर काम करनेवाले अभियंता व संगणक परिचालकों को पिछले 6 माह से मानधन नहीं दिया गया है। जिस वजह से उनकी आर्थिक परिस्थिती कमजोर हो गई है। कई बार संबंधित विभाग से पत्र व्यवहार कर मानधन जमा करने की मांग की गई, लेकिन इस ओर अनदेखी हि की जा रही है। प्रलंबित मानधन तत्काल जमा किया जाएं इस मुख्य मांग को लेकर 22 जनवरी से अनिश्चित कालिन हड़ताल शुरू कर दी है। गोंदिया जिले के 98 अभियंता व 8 संगणक परिचालक हड़ताल पर चले गए है। जिस वजह से जिले के 40 हजार से अधिक आवास योजना के लाभार्थी प्रभावित हो गए है। यदि इसी तरह हड़ताल जारी रही तो हजारों लाभार्थियों के आवास योजना के काम अधर में ही लटक जाएंगे।
6 माह से नहीं दिया जा रहा मानधन
आवास योजना में मानधन पध्दति पर अभियंता व संगणक परिचालकों की नियुक्ती की गई है। लेकिन पिछले 6 माह से मानधन नहीं दिया जा रहा है। शासन से पत्र व्यवहार कर मानधन देने की मांग की गई। लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मानधन की मांग को लेकर अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक काम नहीं किया जाएंगा।