बड़ी खबर: अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त: घटना में मृत्यु आदि भारत। पुणे महाराष्ट्र

       आदि भारत। पुणे महाराष्ट्र
 उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया; जिसमें अजित पवार की मृत्यु हुई है। इस घटना में अन्य यात्रियों की भी मृत्यु होने की खबर है।
 बड़ी खबर सामने आई है कि राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान एक दुर्घटना का शिकार हो गया है। अजीत पवार का विमान मुंबई से बारामती में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि विमान में सवार कुछ यात्रियों की  भी मृत्यु हो गई हैं। अजीत पवार को बारामती में एक सभा में जाना था। कहा जा रहा है कि यह हादसा उसी सभा में जाते समय हुआ। अजीत पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया
जानकारी मिल रही है कि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अजीत पवार की चार चुनावी सभाएं होनी थीं। बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान यह दुर्घटना हुई।
विमान के उतरने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस और अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।  हादसे के चौंकाने वाले वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिनमें विमान जलता हुआ दिखाई दे रहा है।