तिरोड़ा में दर्दनाक हादसे ने ली दो की जान ट्रक को ओवरटेक किया , दोपहिया ट्रैक्टर से टकराई, दो की मौतआदि भारत। तिरोड़ा गोंदिया महाराष्ट्र

आदि भारत। तिरोड़ा गोंदिया महाराष्ट्र 
ट्रक को ओवरटेक करते समय आगे से आ रहे ट्रैक्टर से दोपहिया टकरा गई। इस घटना में दोपहिया वाहन पर सवार दो की दर्दनाक मौत हो जाने की घटना तिरोड़ा तहसील के बिरसी फाटा मार्ग पर शुक्रवार 26 दिसंबर को सुबह 9.50 बजे के दौरान सामने आई है। मृतक के नाम देव्हाडी निवासी यश राजुके व भरत बनकर बताया गया है।
बता दें कि, दिसम्बर माह में इतनी ठंड पड़ रही है कि, दोपहिया वाहन चालकों को ठंड के दौरान वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। अनेक घटनाएं जो घटित हुई हैं, उनमें से अधिकांश घटनाएं रात और सुबह के दौरान घटित हुई है। वहीं लापरवाह वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन को दौड़ाकर ओवरटेक करने के प्रयास में दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसी तरह की घटना तिरोड़ा तहसील के बिरसी फाटा मुख्य मार्ग पर सामने आई है। बताया गया है कि, भंडारा जिले के तुमसर तहसील अंतर्गत आनेवाले ग्राम देव्हाड़ी निवासी यश राजुके व भरत बनकर नामक दोनों युवक अपने दोपहिया वाहन क्र.एम.एच.36-ए. पी.6454 पर सवार होकर तिरोड़ा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बिरसी फाटा मुख्य मार्ग के बड़े नाले के समीप ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया गया। इस प्रयास में बिरसी फाटे की ओर जा रहे ट्रैक्टर से दोपहिया वाहन टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, दोनों युवक सड़क से दूर जा गिरे। इस घटना में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तिरोड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया है।